IMG-20260329-WA0009.jpg

नकली सोना देकर रकम ठगी करने वाले 4 आरोपियों को थाना चांदनी पुलिस ने किया गिरफ्तार।

सूरजपुर। दिनांक 16.03.2026 को ग्राम दर्रीपारा थाना झिलमिली निवासी बालरूप गुप्ता ने थाना चांदनी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि बीते होली त्यौहार के 4-5 दिन पूर्व ग्राम पपराखांड सावारांवा के सोनू के द्वारा बताया गया कि 2 मोबाईल नंबर से उसके मोबाईल में फोन आता है कि उक्त व्यक्ति के पास सोना है खरीदने के लिए बोल रहा है तब यह बोला ठीक है यह सोना खरीद लेगा चलो देखवा दो तब दिनांक 06.03.2026 को यह सोनू के साथ सोना लेने के लिए सेम्पल देखने बिहारपुर नवाटोला गया था जहां 2 व्यक्ति मिले और इन्हे जो सोना दिखाये उसी में से छोटा टुकडा सोना काट कर सोना का सैम्पल दिये। दोनो व्यक्ति आवेदक का मोबाईल नंबर लिये, तब उस सोना को ले जाकर भैयाथान में सोनार के पास चेक कराया तो सोना असली था उसके बाद बातचीत करके दिनांक 11.03.2026 को यह 2 लाख 20 हजार रूपये लेकर एक व्यक्ति के साथ रेडीपहरी चौक ठाडपाथर थाना चांदनी में पहुंचा तो वहां पर वही दोनों व्यक्ति मिले जो कपडे में लपेट कर पीतल को पीटवाकर सोने के बिस्कीट जैसा बनवाकर असली सोना बता कर दिये जिन्हें और 2 लाख 20 हजार रूपये नगद दिया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना चांदनी में अपराध क्रमांक 28/2026 धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने धोखाधड़ी के आरोपियों की पतासाजी कर जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी के मार्गदर्शन में थाना चांदनी पुलिस ने विवेचना कर सोना खरीदने के लिए बहला-फुसलाकर कमीशन लेने वाले आरोपी अर्जुन देवांगन व मोहन उर्फ सोनू को दबिश देकर पकड़ा जिनसे पूछताछ के आधार पर आरोपी राजेन्द्र यादव व किशोरी लाल यादव को भी पकड़ा गया। पूछताछ पर चारों ने धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया जिनके निशानदेही पर ठगी की रकम 1 लाख 24 हजार रूपये नगद बरामद किया गया।
इस मामले में आरोपी अर्जुन देवागंन पिता नधीर देवागंन उम्र 35 वर्ष सा. मसनकी थाना ओडगी, मोहन उर्फ सोनू पिता नोहरसाय उम्र 29 वर्ष ग्राम सावारांवा दर्री घटिया पपडाखांड थाना ओडगी, राजेन्द्र यादव पिता स्व. शीतल प्रसाद उम्र 46 वर्ष ग्राम कर्री चौकी बलंगी थाना रघुनाथनगर जिला बलरामपुर एवं किशोरी लाल यादव पिता नानदाउ यादव उम्र 42 वर्ष सा. कर्री चौकी बलंगी थाना रघुनाथनगर को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी चांदनी आर.पी.साहू, एएसआई क्षेत्रपाल सिंह, प्रधान आरक्षक भूपेन्द्र सिंह पोर्ते, आरक्षक मंजीत कुमार, मंगलसाय, रूप प्रसाद राजवाड़े, मुकेश साहू व आलोक सिंह सक्रिय रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *