खबर छत्तीसगढ़ 29
कोयला चोरों पर वन विभाग सख्त,,,, एक व्यक्ति को तीन बोरी कोयला व मोटरसाइकिल के साथ किया गया गिरफ्तार

वनमण्डलाधिकारी सूरजपुर और संयुक्त वनमण्डलाधिकारी ओड़गी के द्वारा अवैध कोयला परिवहन पर रोक लगाने हेतु निर्देशित किया गया था।
इसी तारतम्य में, कल दिनांक 22/04/2026 शाम को मुझे परिक्षेत्र सहायक धरसेडी़ के द्वारा सूचना मिली कि धरसेडी़ बीट के कक्ष क्रमांक P 1590 में अवैध रूप से कोयला खनिज का उत्खनन कर, दो से तीन जगह बोरी में भरकर, रात्रि को परिवहन कर अन्य जगह पहुंचाने के लिए रखा गया है।
मेरे द्वारा इस सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए चार(4) टीम का गठन किया गया तथा पूरे क्षेत्र में अलग-अलग जगह हमने परिसर रक्षक तैनात करके, शाम 6 बजे से निगरानी करना शुरू किया ।
दिनांक 23/04/2026 को सुबह करीबन 4 बजे हमारे एक टीम के द्वारा एक व्यक्ति को एक *मोटरसाइकिल और 3 बोरी कोयले के साथ पकड़ा गया तथा पी.ओ. आर. जारी कर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।
इसके साथ ही एक ही जगह लगभग 2240 किलोग्राम कोयला जप्त कर वन विभाग परिसर में रखा गया है तथा अज्ञात पी.ओ. आर. कर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।
इस कार्रवाई में कुदरगढ़ परिक्षेत्र के परिक्षेत्र सहायक सोहन राम,हरिशंकर उईके, संतोष कुमार झा, सुदामा सिंह एवं परिसर रक्षक- रामनाथ सिंह, रंजीत सिंह, रमेश सिंह, अहिबरन राम,धनराज और परिक्षेत्र के अग्नि सुरक्षा श्रमिक,परिक्षेत्र कार्यालय कर्मचारी वंशरूप और टाइगर ट्रेकर्स की महत्वपूर्ण भूमिका रही एवं सभी के द्वारा एक टीम भावना के साथ मिलकर जो कार्य किया गया वो बहुत ही सराहनीय है।
मैं आशा करता हूं कि मुझे उच्चाधिकारियों से ऐसे ही मार्गदर्शन मिलते रहेगा और हमारे परिक्षेत्र के समस्त कर्मचारी अपना सहयोग प्रदान करेंगे और इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसने में अपना शत प्रतिशत योगदान देंगे।




