खबर छत्तीसगढ़ 29
सीएम के आगमन कि तैयारी में जुटा साहु समाज,,कल साहु समाज के कार्यक्रम में प्रदेश के मुखिया सीएम साय होंगे शामिल
सूरजपुर में कल प्रदेश स्तरीय भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शिरकत करेंगे ,,,जिसको लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ द्वारा आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव का आयोजन रिंग रोड स्थित भक्त माता कर्मा चौक पर आयोजित किया गया है,,,, जिसके लिए युद्ध स्तर पर साहू संघ के द्वारा तैयारियां की जा रही है,,,जिसको लेकर साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ नीरेंद्र साहू सूरजपुर पहुँचे और पत्रकारों से चर्चा में बताया कि इससे पूर्व प्रत्येक सम्भाग में समाज के इष्ट देवी देवताओं को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया जा चुका है जिसके बाद साहू संघ के द्वारा सरगुजा सम्भाग में यह कार्यक्रम आयोजित कराने का निर्णय लिया गया था,,,जिसको लेकर साहू संघ के आग्रह पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आमंत्रण स्वीकार किया है,,,, माता कर्मा ने हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया है समाज को उनके जीवन चरित्र से संस्कार मिलते है,,, कार्यक्रम से पूर्व युवा प्रकोष्ठ के द्वारा बाइक रैली निकाल कर नगर भ्रमण कर माता कर्मा चौक में पहुंच पूजा अर्चना की जाएगी उसके बाद सभी भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव में शामिल होंगे ।
