IMG-20260311-WA0011.jpg

इंडियन बैंक की सूरजपुर शाखा के नए परिसर का कलेक्टर व जिलाधीश महोदय द्वारा भव्य उद्घाटन,,

सूरजपुर – इंडियन बैंक द्वारा सूरजपुर में अपनी शाखा के नए परिसर का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर व जिलाधीश महोदय श्री एस जयवर्धन रहे, जिन्होंने अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, व्यापारियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में शाखा के नए परिसर का औपचारिक उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर महोदय ने इंडियन बैंक की शाखा से सूरजपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को बैंकिंग सेवाएँ और अधिक सहज, सुलभ एवं आधुनिक तकनीक के साथ उपलब्ध हो रही हैं, संबंधी बात कही। उन्होंने क्षेत्रीय आर्थिक विकास में बैंकिंग सेवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को भी रेखांकित किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री विजेंद्र सिंह पाटले, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, सूरजपुर ने भी अपने वक्तव्य में बैंक की शाखा के माध्यम से सहजता व सुलभता से सूरजपुर और सूरजपुर के आसपास के क्षेत्र के लोगों के लाभान्वित होने की बात कही। बैंक के अंचल प्रबंधक श्री रूपेश अग्रवाल ने बताया कि सूरजपुर शाखा में ग्राहकों के लिए बेहतर डिजिटल बैंकिंग सेवाएँ, त्वरित ऋण एवं जमा सेवाएँ इत्यादि उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि बैंक का उद्देश्य सुरक्षित, पारदर्शी और ग्राहक अनुकूल बैंकिंग अनुभव प्रदान करना है।

उद्घाटन समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय गणमान्य जनों ने इंडियन बैंक के इस कदम का स्वागत किया और कहा कि बैंक की यह शाखा, सूरजपुर व आसपास के ग्रामों के व्यापार, कृषि और रोजगार गतिविधियों को नई गति प्रदान कर रही है। उद्घाटन के इस भव्य मौके पर श्री भीमसेन गोयल, अध्यक्ष, पूर्व पाठ्य पुस्तक निगम, श्री भोलाप्रसाद अग्रवाल, अध्यक्ष, गौशाला सेवा समिति, श्री रौनक जैन, प्रतिष्ठित व्यवसायी व चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के सचिव, श्री अनिल गोयल, एडवोकेट व स्टेट बार एसोशिएसन के सदस्य, श्री हिमांशु अग्रवाल, प्रतिष्ठित चार्टड एकाउंटेंट, श्री केदारनाथ अग्रवाल, प्रतिष्ठित व्यवसायी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन अतिथियों के आभार और शाखा द्वारा उत्कृष्ट सेवा प्रदान करते रहने के संकल्प के साथ हुआ

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *