IMG-20260310-WA0019.jpg

मोबाईल दुकान में सेंधमारी कर मोबाईल चोरी करने वाले 2 आरोपियों को थाना विश्रामपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।*
*चोरी का शत्-प्रतिशत माल 27 नग मोबाईल 2 लाख 70 हजार रूपये का जप्त।

सूरजपुर। दिनांक 01.03.2026 को श्रीराम मोबाईल शॉप संचालक अमित सिंह ने थाना विश्रामपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 27.02.2026 को रात्रि 10.30 बजे दुकान को बंद करके अपने घर चला गया था अगले दिन दिनांक 28.02.2026 को सुबह 10.30 बजे अपनी दुकान को खोला तो देखा कि दुकान में बने हुए रैक का सामान बिखरा हुआ था तथा दुकान के पिछले हिस्से के दिवाल में सेंधमारी कर कोई अज्ञात चोर 17 नग लावा, एमआई, विवो, एआई प्लस कंपनी का नया मोबाईल एवं रिपेयरिंग के लिए आए 10 नग पुराना मोबाईल को चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
मामले में डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने अज्ञात चोर की पतासाजी कर जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। थाना विश्रामपुर पुलिस लगातार अज्ञात चोर की पतासाजी में लगी थी इसी दौरान दिनांक 08.03.2026 को मुखबीर से सूचना मिला कि तालाबपारा का अभिषेक गुप्ता उर्फ गोलू एवं विमल उर्फ नान बाउ अपने पास नया मोबाईल रखे एवं बेचने के फिराक में घुम रहे है। सूचना पर पुलिस टीम ने दोनों को धरदबोचा।
पूछताछ पर दोनों ने बताया कि दिनांक 27.02.2026 को दोनों एकता स्टेडियम विश्रामपुर में मिले थे जहां श्रीराम मोबाईल दुकान में चोरी करने की योजना बनाये विमल राजवाड़े अपने घर से एक गैंता लेकर आया और दोनों रात में एकता स्टेडियम में सोये, रात्रि करीब 2 बजे वहां से श्रीराम मोबाईल दुकान के पीछे गली में आए और विमल गैंता से मोबाईल दुकान के पिछले हिस्से के दिवाल को तोड़ा जिसके बाद अभिषेक दिवाल में हुए छेद में हाथ डालकर 17 नग नया मोबाईल, झोला में रखे पुराने 10 नग मोबाईल को चोरी करना स्वीकार किए।
आरोपियों के निशानदेही पर कुल 27 नग मोबाईल कीमत 2 लाख 70 हजार रूपये, घटना में प्रयुक्त गैंता जप्त कर आरोपी अभिषेक गुप्ता उर्फ गोलू पिता स्व. प्रेम गुप्ता उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम तलवापारा शिवनंदनपुर एवं विमल उर्फ नान बाउ पिता शिवनारायण उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम तलवापारा शिवनंदनपुर को गिरफ्तार किया है। प्रकरण के खुलासे में थाना प्रभारी विश्रामपुर प्रकाश राठौर, एएसआई विशाल मिश्रा, गुड्डू कुशवाहा, प्रधान आरक्षक जयप्रकाश तिवारी, सोहर लाल पावले, आरक्षक शिव राजवाड़े, खेलसाय राजवाड़े, कुंदन सिंह, अखिलेश पाण्डेय, दिलपाल कसेरा, मनोज शर्मा, उमेश राजवाड़े व महिला आरक्षक प्रमिला कुजूर सक्रिय रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *