भाजपा आई टी सेल की प्रदेश कार्यकारिणी का किया गया गठन,,, जिले के बिश्रामपुर निवासी एजाज अहमद उर्फ जिम्मी को बनाया गया प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,,,,,,



सूरजपुर – भाजपा ने अपनी कार्यकारणी का विस्तार करते हुए आई टी सेल के प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया है,,,जहां प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव की सहमति से प्रदेश भाजपा महामंत्री डॉ नवीन मार्कण्डे ने आई टी सेल के प्रदेश कार्यकारणी की सुचि जारी कि,,, जिसमें सूरजपुर जिले के एजाज अहमद उर्फ जिम्मी को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है,,, गौरतलब है कि एजाज अहमद उर्फ जिम्मी पहले भी युवा मोर्चा सहित दो बार आई टी सेल के जिला संयोजक का पद संभाल चुके हैं,,, पार्टी ने उनकी निष्ठा को देखते हुए प्रदेश में जिम्मेदारी सौंपी है,,, एजाज की नियुक्ति को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह नजर आ रहा है,,,तो नियुक्ति को लेकर एजाज ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका निष्ठा ईमानदारी और मेहनत लगन से पालन करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने पर काम करेंगें,, माननीय प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत के सपने को साकार करने का कार्य करेंगे,,, वही प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर एजाज अहमद उर्फ जिम्मी ने,, जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी सहित मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक भुलन सिंह मरावी,शकुंतला पोर्ते वन विकास निगम अध्यक्ष रामसेवक पैकरा सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं का आभार व्यक्त किया है,,,,,

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *