IMG-20260213-WA0007.jpg

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई पंडित रविशंकर त्रिपाठी महाविद्यालय भैयाथान द्वारा सात दिवसीय ग्रामीण शिविर का आयोजन

आज दिनांक 13/02/2026 को ग्राम पंचायत सत्यनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई पंडित रविशंकर त्रिपाठी शासकीय महाविद्यालय भैयाथान के द्वारा स्थापित सात दिवसीय विशेष ग्रामीण शिविर कार्यक्रम का आयोजन मां सरस्वती के वंदना के साथ किया गया जिसका थीम नशामुक्त समाज के लिए युवा रहा।शिविर का आयोजन 07/02/2026 से 13/20/2026 तक रहा।शिविर का आयोजन संस्था प्राचार्य श्री बृजलाल साहू के निर्देशन में NSS कार्यक्रम अधिकारी श्री चोल साय चेरवा द्वारा किया गया था।समापन में स्वयं सेवकों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम अधिकारी श्री चोल साय चेरवा द्वारा सात दिवसीय विशेष ग्रामीण शिविर का परिवेदन प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि श्री अभय प्रताप सिंह (जनपद सदस्य भैयाथान) ग्राम के सरपंच श्री राजा लाल पैकरा,हेमंत पैकरा, बिरजू तुरी ,विजय तुरी,पार्वती पैकरा पंच, पूर्व माध्मिक शाला , प्प्राथमिक शाला के शिक्षक,स्कूली बच्चे सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे,प्री मेट्रिक छात्रावास के छात्रों द्वारा सैला नृत्य का प्रदर्शन किया गया जो विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। सभा को संबोधन करते हुए  बी.डी.सी. स्वयं सेको के कार्यों की सराहना की एवं कहा कि नशा नाश का जड़ होता है,सभा का संबोधन करते हुए सरपंच राजा लाल पैकरा ने बच्चों  के उज्वल भविष्य की कामना की। शिविर के सात दिवसीय कार्यक्रम में नशा,एवं बाल विवाह के विरुद्ध विशेष रूप से रैली ,नारा एवं नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया था।अंत में प्राचार्य श्री बृजलाल साहू द्वारा अतिथियों का आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम में स्वयं सेवक मनीष यादव, पूजा पैकरा, संदीप कुशवाहा, रानी रजवाड़े, प्रभु नारायण कुशवाहा, सहित 50 स्वयं सेवक कार्यकर्ताओं की विशेष भूमिका रही। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री श्रवण कुमार, कमलेश खूंटे अतिथि व्याख्याता द्वारा सफल संचालन किया गया। कार्यक्रम में संस्था के सभी स्टाफ सहित महाविद्यालीन छात्र/छात्रा उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *