खबर छत्तीसगढ़ 29
सूरजपुर से बड़ी खबर…
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सूरजपुर जिले के चुनगुड़ी में करमा महोत्सव में किए शिरकत
मांदर की थाप और घुंघरुओं की झंकार के बीच ग्राम चुनगुड़ी में आज ऐतिहासिक कर्मा महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए।
33 कर्मा दलों के हजारों लोक कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा में रंगारंग प्रस्तुतियां देकर पूरे क्षेत्र को सांस्कृतिक रंग में रंग दिया।
मुख्यमंत्री ने कर्मा महोत्सव को छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति की पहचान बताया और जिले को 172 करोड़ 51 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी।
इस दौरान 68 कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया।
“कर्मा पर्व हमारी परंपरा और प्रकृति से जुड़ाव का प्रतीक है।” मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
सूरजपुर में आज संस्कृति, विकास और जनभागीदारी का भव्य संगम देखने को मिला।

