IMG-20250927-WA0024.jpg

सूरजपुर में 55 फीट ऊंचे रावण का होगा वध, निकलेगी राम की भव्य शोभायात्रा,,

21 साल पुरानी परंपरा, 20 हजार से ज्यादा लोग होंगे शामिल; आतिशबाजी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजेगा स्टेडियम,,,



सूरजपुर। दशहरा महोत्सव की धूमधाम में इस बार 55 फीट ऊंचे रावण का वध होगा। सूरजपुर सेवा समिति की ओर से अग्रसेन स्टेडियम में 2 अक्टूबर को शाम 8 बजे रावण, कुम्भकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाएगा। इससे पहले अग्रसेन भवन से प्रभु श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकलेगी, जो पूरे शहर का चक्कर लगाकर स्टेडियम पहुंचेगी। समिति के अध्यक्ष भीमसेन अग्रवाल और सचिव रामकृष्ण ओझा ने बताया कि असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक यह कार्यक्रम 21 साल से चला आ रहा है।शोभायात्रा में राम परिवार की झांकी आकर्षण का केंद्र होगी। स्टेडियम में राम-रावण संवाद, सांस्कृतिक कार्यक्रम और धमाकेदार आतिशबाजी का आयोजन होगा। दूर-दराज से लोग इसे देखने पहुंचते हैं। पिछले सालों की तरह इस बार भी 20 हजार से ज्यादा दर्शक जुटने की उम्मीद है। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कुसुमलता राजवाड़े ने कहा कि तैयारियां जोरों पर हैं।समिति की बैठक में थलेश्वर साहू, सुनील अग्रवाल, पुनित गुप्ता, श्रवण चौरड़िया, सुरेंद्र राजवाड़े समेत कई सदस्यों ने जिम्मेदारियां संभालीं। सुरक्षा के लिए चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। दशहरा महोत्सव यहां का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है, जिसमें पूरे जिले से लोग शामिल होते हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *