IMG-20250904-WA0030.jpg

सूरजपुर 4 सितम्बर 2025
630 एनएचएम कर्मचारियो ने सी.एम.एच.ओ.को सौपा सामूहिक त्यागपत्र.,,

25 प्रतीय पदाधिकारी एवं जिलाध्यक्षो की सेवा समाप्ति के विरोध मे लिया निर्णय.
*प्रदेश भर मे 16500 एनएचएम कर्मचारियो ने दिया त्यागपत्र.

एनएचएम कर्मचारियो का 18 वें दिन भी आंदोलन जारी,



सूरजपुर ,एनएचएम कर्मचारी संघ का आंदोलन और भी उग्र हो गया है,कर्मचारियों ने स्पष्ट किया है जब तक हमारे मांगो पर आदेश जारी नही हो जाता तब तक हम अपना विरोध जारी रखेगें.कर्मचारियो का कहना है कि विधान सभा चुनाव के दौरान सरकार ने कई वादे किये थे,जिनमे मुख्य रूप से मोदी की गारंटी को प्रचारित किया गया था ,इन बातो को पूरा न किये जाने से कर्मचारियो मे भारी नाराजगी है,संघ का दावा है 160 से ज्यादा बार आवेदन, निवेदन करने के बाद भी मांगो पर कोई ध्यान नही दिया गया,जिसके चलते 18 अगस्त से प्रदेश के 33 जिलो के 16000 से अधिक कर्मचारी हड़ताल पर है.
प्रमुख मांगे और सरकार पर आरोप:-
1.नियमितीकरण/सविलियन
2.पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना
3.ग्रेड पे का निर्धारण
4.लंबित 27%वेतन वृद्धि
एवं अन्य 10 सूत्रीय मांग शामिल है.
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि हम अपने हक की लड़ाई लड रहे है और सरकार की दमनकारी रवैया हमे डरा नही सकती.उन्होने चेतावनी दी है कि उनकी मांगे जल्द पूरी नही की गई तो आंदोलन और उग्र होगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी.
स्वास्थ्य मंत्री के उस दावे को कर्मचारियो को भ्रामक जानकारी बताया जिसमे उन्होंन कहा था कि पांच मांगो को पूरी कर दी गई है,कर्मचारियो ने लिखित आदेश जारी करने की मांग की है.
नोटिस के बाद भी उत्साह मे किसी प्रकार की कोई कमी नही है:-
दिनांक 29/8/25 को हड़ताल मे शामिल सभी कर्मचारियो के लिए स्वास्थ्य सचिव का पत्र आया जिसके परिपेक्ष मे समस्त  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियो द्वारा पत्र जारी किया गया जिसमे कर्मचारी ड्यूटी ज्वाइन करे नही तो अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का आदेश जारी किया गया.फिर भी हड़ताली कर्मचारियो के उत्साह मे किसी प्रकार की कोई कमी नही आयी.कर्मचारियो का कहना है कि हड़ताल हमारा शौक नही मजबूर होकर हडताल कर रहे है,घोषणापत्र के अध्यक्ष सांसद मान.श्री विजय बघेल ने एक टी वी इंटरव्यू मे कर्मचारियो के मांगो को जायज बताया एवं वृत्त मंत्री व मुख्य मंत्री से चर्चा करने का आश्वासन दिया.
आज सूरजपुर मे एनएचएम कर्मचारियो ने (25 )प्रांतीय पदाधिकारीयों एवं जिलाध्यक्षो की बर्खास्तगी की कार्रवाई के विरोध मे एकत्र होकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सूरजपुर को सामूहिक त्यागपत्र सौपा.जिसमे
एनएचएम के समस्त 630 अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *