खबर छत्तीसगढ़ 29
लाखों की आनलाइन ठगी का फरार आरोपी गिरफ्तार,, नवपदस्थ चौकी प्रभारी के कमान संभालते क्षेत्र के अपराधियों में दहशत,,लगातार अपराधिक मामलों में कि जा रही कार्यवाही,,
सूरजपूर – जिले के तेज तर्रार पुलिस कप्तान प्रशांत ठाकुर ने बीते दिनों कानून व्यवस्था को मजबूत करने सभी थाना चौकियों में फेरबदल किया था वही बसदेई चौकी की कमान योगेन्द्र जायसवाल को सौंपी थी जहां नवपदस्थ चौकी प्रभारी योगेन्द्र जायसवाल ने पुलिस कप्तान के द्वारा जारी आदेश निर्देश का पालन करते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने और पेंडिंग मामलों को निपटाने की कार्यवाही तेज कर दी है,, जहां कप्तान साहब के निर्देशो का पालन करते हुए नव पदस्थ चौकी प्रभारी ने अब्दुल हकीम नामक व्यक्ति के साथ हुई आनलाइन ठगी के मामले में कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है,,दरअसल अब्दुल हकीम के भारतीय स्टेट बैंक शाखा भैयाथान के खाते से आरोपी साजिद रजा द्वारा फोन पे के माध्यम से छल पूर्वक 6 लाख 43 हजार रुपए की ठगी की गई थी जिसके बाद आरोपी साजिद फरार हो गया था,,जहां पुलिस ने तकनीक और साक्ष्यों के आधार पर पताशाजी कर आज आरोपी साजिद को धर दबोचा,,जहां न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया जहां न्यायालय के आदेश पर आरोपी साजिद को जेल भेज दिया गया है,,वही इस कार्यवाही में नव पदस्थ चौकी प्रभारी योगेन्द्र जायसवाल, सहायक उपनिरीक्षक मनोज द्विवेदी प्रधान आरक्षक बालमुकुंद पांडे, महेंद्र सिंह आरक्षक देवदत्त दुबे,निलेश जायसवाल व प्रेम सिंह की सराहनीय भूमिका रही,,,,
