IMG-20250707-WA0035.jpg

वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश साहू बने नगरपालिका परिषद सूरजपुर नेताप्रतिपक्ष कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष का माहौल,,



सूरजपुर। नगर पालिका परिषद सूरजपुर में भाजपा ने राजेश साहू को नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया है। इस पद को लेकर पार्टी में महीनों से चर्चा चल रही थी। रविवार को भाजपा जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी ने उनके नाम की औपचारिक घोषणा की

राजेश साहू को यह जिम्मेदारी भाजपा के वरिष्ठ नेता भीमसेन अग्रवाल की अनुशंसा पर दी गई है श्री साहू भाजपा के पुराने और सक्रिय कार्यकर्ता हैं, जो 4 बार के पार्षद रह चुके हैं। नगर पालिका के काम-काज का उन्हें अनुभव है और संगठन में भी उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद राजेश साहू ने भाजपा आलाकमान और जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे नगर की जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाएंगे और विकास कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए लगातार प्रयास करेंगे। साथ ही, विपक्ष की भूमिका को पूरी ताकत से निभाएंगे और जनता की आवाज बनकर नगर पालिका में काम करेंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *