IMG-20250705-WA0010.jpg

नशीली कफ सिरप के साथ 1 गिरफ्तार, चौकी चेन्द्रा पुलिस की कार्यवाही।




सूरजपुर” जिले की पुलिस ने नशीली दवाओं के विक्रेताओं को नशे की सामग्री खपाने के पहले ही धरदबोचा है, आरोपी के कब्जे से 20 हजार रूपये के 47 नग नशीली कफ सिरप बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही किया है। डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के कड़े तेवर के बाद से ही जिले की पुलिस निरंतर अवैध कारोबार व सूखा नशा के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही में लगी हुई है। इसी क्रम में दिनांक 05.07.2025 को चौकी चेन्द्रा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम अमनदोन निवासी आतीफ मोटर सायकल से नशीली सिरप बिक्री करने प्रतापपुर से भैयाथान की ओर जाने निकला है।
चौकी चेन्द्रा पुलिस सूचना की तस्दीक व कार्यवाही के लिए ग्राम पकनी में घेराबंदी लगाकर मोटर सायकल सहित मोहम्मद आतीफ पिता स्व. मोहम्मद सलीम उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम अमनदोन थाना प्रतापपुर को पकड़ा गया जिसके कब्जे से ऑनरेक्स कफ सिरप 47 नग पाया गया जिसकी बाजारू कीमत करीब 20 हजार रूपये है। मामले में नशीली कफ सिरप व परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त कर धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी चेन्द्रा लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता, प्रधान आरक्षक शत्रुध्न पोर्ते, आरक्षक अमित कुमार सिंह, जगत पैंकरा, मनोज जायसवाल व कमलेश्वर सिंह सक्रिय रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *