IMG-20250704-WA0006.jpg

अखिल भारतीय यादव महासभा के द्वारा कलेक्टर के माध्यम से सौंपा गया राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को ज्ञापन,,कथा वाचक और उनके सहायको के साथ उच्च जाति के लोगों के द्वारा कि गई मारपीट के मामले में कार्यवाही की मांग,,,,

सूरजपुर – अखिल भारतीय यादव महासभा के द्वारा आज कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच कलेक्टर महोदय के माध्यम से राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया,,जहां यादव समाज के द्वारा कहा गया कि शोसल मिडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई है कि उत्तर प्रदेश के इटावा स्थित बकेवर इलाके के दादरपुर में भागवत कथा का कार्यक्रम चल रहा था उसी दौरान कुछ दबंगों उच्च वर्ग के लोगों के द्वारा कथा वाचक से उनकी जाति पुछी गई जहां कथा वाचक के द्वारा अपनी जाति यादव बताने पर कुछ वर्चस्ववादी और प्रभुत्ववादी लोगों ने अभद्र व्यवहार करते हुए उनके बाल कटवाए,नाक रगडवाई, और मारपीट भी कि तथा कथा स्थल का शुद्धिकरण भी करवाया,, जहां यादव समाज के लोगो ने कहा कि हमारा देश का संविधान जातिगत भेदभाव की अनुमति नहीं देता है यह व्यक्ति के गरिमा और प्रतिष्ठा जीवन जीने के मौलिक अधिकार के विरुद्ध किया गया है जहां इस घटनाक्रम की अखिल भारतीय यादव महासभा सूरजपूर छत्तीसगढ़ घोर नींदा करती है और यादव महासभा सरकार से मांग करती है कि घटना में शामिल सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाएं और यथोचित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग करती है,, जहां ज्ञापन सौंपने में अखिल भारतीय यादव महासभा के संभागीय अध्यक्ष परमानंद यादव,जिलाध्यक्ष मोतीलाल यादव सहित अशोक यादव,आर.एन.यादव,राजेश्वर यादव,मदनेश्व यादव, विक्की यादव,रिकेश यादव,हरि यादव, समेत यादव समाज के लोग शामिल थे,,,

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *