रामानुजनगर भाजपा में विवाद, मंडल अध्यक्ष ने कहा विधायक की छवि कुछ लोग खराब करने की कर रहे कोशिश

रामानुजनगर:- प्रदेश में भाजपा सरकार बने एक साल होने को है कुछ दिनों बाद जहां नगर निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर पार्टी तैयारियों में लगी है वहीं रामानुजनगर मंडल में गुटबाजी चरम पर देखने को मिल रहा है।बात यहां तक आ गया कि आज भाजपा मंडल अध्यक्ष और कई भाजपा नेताओं को सामने आकर मीडिया से बात करना पड़ा।
दअरसल पूरा विवाद रामानुजनगर विकासखंड के उमापुर सहकारी समिति में अध्यक्ष और धान खरीदी प्रभारी के पद को लेकर है जिसमें विधायक भूलन सिंह मरावी ने अनुशंसा कर भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष मीना सिंह को सहकारी समिति का अध्यक्ष बनाया है ।जिसके बाद एक समाचार पत्र के माध्यम से यह बात सामने आया कि मीना सिंह के नियुक्ति के बाद भाजपा का एक गुट बहुत ज्यादा नाराज है।भाजपा में गुटबाजी को लेकर जिस प्रकार से सवाल खड़ा किया गया जा रहा है उसको लेकर आज भाजपा नेताओं ने अपना प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि रामानुजनगर भाजपा में कोई गुटबाजी नहीं है।कुछ लोग निजी स्वार्थ के चक्कर में विधायक भूलन सिंह मरावी के छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं।जिस सहकारी समिति के अध्यक्ष को लेकर मामला सामने आया है वो भाजपा मंडल उपाध्यक्ष है पार्टी में शुरू से बनी हुई हैं विधायक जी खुद उनका अनुशंसा किए है।इसमें कोई विवाद नहीं है।इस मंडल में कुछ भी काम होता है उसमें जिलाध्यक्ष और विधायक जी की सहमति से होता है।कुछ लोग निजी स्वार्थ के कारण कुछ भी अनाप शनाप छपवा रहे है।
कुल मिलाकर रामानुजनगर में जिस प्रकार से भाजपा नेताओं के बीच विवाद देखने को मिल रहा है जल्द ही इसमें कुछ नहीं किया गया तो आने वाले समय में पार्टी को इसका खामियाजा बहुत ज्यादा भुगतना पड़ सकता है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *