IMG-20250716-WA0011.jpg

जिले में बच्चों को दी गई आयरन की खुराक

सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ आयरन वितरण,,



कोरिया बैकुंठपुर जिले में एनीमिया मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत बड़े पैमाने पर बच्चों को आयरन सिरप और टैबलेट दी गई। यह कार्य कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व एवं निर्देश पर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह के मार्गदर्शन में किया गया।

इस अभियान के तहत जिले के 740 स्कूलों और 863 आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को उम्र के अनुसार आयरन की खुराक दी गई। 0 से 5 वर्ष के बच्चों को आयरन सिरप, 6 से 9 वर्ष के बच्चों को गुलाबी गोली और 10 से 19 वर्ष के बच्चों को नीली गोली खिलाई गई।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले को एनीमिया मुक्त बनाना है, ताकि बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास बेहतर हो और आने वाली पीढ़ी अधिक स्वस्थ व समृद्ध बन सके। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, और स्वास्थ्य विभाग का संयुक्त प्रयास रहा। सभी संबंधित अधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्कूलों व आंगनबाड़ियों में जाकर दवा वितरण सुनिश्चित किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *