खबर छत्तीसगढ़ 29
बसदेई चौकी में नवपदस्थ चौकी प्रभारी योगेन्द्र जायसवाल ने गुंडे बदमाशों को थाना तलब कर दी शांति बनाए रखने समझाइश,,ली गुजर बसर की जानकारी,,
सूरजपुर – चौकी बसदेई क्षेत्र के अंतर्गत गुंडा बदमाशों की चेकिंग हेतु श्रीमान उ.म.नि./ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत ठाकुर के आदेशानुसार चौकी बसदेई के गुंडा बदमाश एवं निगरानी बदमाशों को चौकी मे तलब कर चेक किया गया जहां निगरानी बदमाश चंद्रिका प्रसाद राजवाड़े,गुंडा बदमाश दीप नारायण साहू, विजय नारायण साहू, मोहम्मद अयूब,राजेश साहू, विमलेश तिवारी,मनोज तिवारी,दिनेश उर्फ धनी,सभी को नव पदस्थ चौकी प्रभारी योगेंद्र जायसवाल के द्वारा उनके गुजर बसर के संबंध में जानकारी लेकर उन्हें समझाइश दिया गया कि कोई भी अपराध में एवं क्षेत्र में शांति बनाए रखने की समझाइश देकर भेजा गया,, जहां मौके पर चौकी बसदेई के समस्त स्टाफ उपस्थित थे,,
