खबर छत्तीसगढ़ 29
स्कूली बच्चों की प्रतिभाओं का सांसद ने किया सम्मान,,जिले के 10 वीं 12 वीं के उत्कृष्ट छात्रों को शील्ड प्रदान कर बढ़ाया उत्साह,,,
सूरजपुर – बच्चों को निखारने और उनमें शिक्षा की ललक जगाने व उन्हें प्रोत्साहित करने सरकार हर एक संभव प्रयास कर रही है,,जहां सांसद, विधायक, मंत्री और सुबे के मुख्यमंत्री भी छात्रों के बीच पहुंच उन्हें प्रोत्साहित कर रहे हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर हर सुविधा मुहैया कराने का प्रयास कर रहे हैं,,ऐसे में आज सूरजपूर जिले के प्रतिभावान छात्र-छात्राएं जिन्होंने 10 वीं एवं 12 वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने जिले का नाम रौशन किया उन्हें सरगुजा सांसद चिंतामणी महाराज के द्वारा शील्ड प्रदान कर उनका सम्मान किया गया,, जहां प्रतिभाओं के सम्मान हेतु सरगुजा सांसद चिंतामणी महाराज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में सांसद चिंतामणी महाराज ने जिले का नाम रौशन करने वाले बच्चों को सम्मान किया,,जहां सांसद महोदय ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है यही बच्चे आगे चलकर एक शिक्षित भारत का निर्माण करेंगे और सरकार हमेशा इनके साथ है,,जहां सरकार प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को शिक्षा संबंधी हर मदद कर रही है और आगे भी करेगी,,वही सांसद ने कहा कि आज शिक्षा हर किसी की पहली जरूरत है जिससे साफ स्वच्छ समाज का निर्माण होता है,, और शिक्षित व्यक्ति आत्मनिर्भर होता है हमारे प्रधानमंत्री जी भी आत्मनिर्भर भारत की कल्पना करते हैं जिसमें शिक्षा पहली सीढ़ी है,, जहां इस कार्यक्रम में सांसद चिंतामणी महाराज के साथ भाजपा के कार्यकर्ता एवं बच्चों के पालक मौजूद थे वहीं कार्यक्रम के आयोजन को सफल बनाने में जिला शिक्षा अधिकारी भारती वर्मा सहित शिक्षा विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे,,,,


