IMG-20250602-WA0019.jpg

सूरजपुर/छत्तीसगढ़

किसानों के लिए एक अहम चेतावनी है। आपकी मेहनत पर पानी फेरने के लिए कुछ धनाढ्य व्यापारी पूरी तैयारी में हैं। जरा सी लापरवाही आपकी फसलों को बर्बाद कर सकती है। इसलिए यह खबर आपके लिए जानना बेहद जरूरी है।

दरअसल, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर ज़िले के जयनगर क्षेत्र में नकली खाद बनाने की एक फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। यह फैक्ट्री कई वर्षों से अवैध रूप से संचालित हो रही थी, जहां नकली DAP खाद तैयार की जा रही थी। किसान अपनी मेहनत की गाढ़ी कमाई गंवाते रहे और व्यापारी मुनाफा कमाते रहे।

जैसे ही इस बात की जानकारी सूरजपुर कलेक्टर को मिली, कृषि विभाग और प्रशासनिक अमले ने संयुक्त रूप से छापा मारा। छापेमारी में हजारों बोरी नकली DAP खाद बरामद की गई। हैरानी की बात यह है कि यह खाद मार्बल के चूरे से तैयार की जा रही थी।

अब आशंका जताई जा रही है कि इस नकली खाद की आपूर्ति सरगुजा ज़िले की सहकारी समितियों तक भी की गई हो सकती है। इसके लिए खाद के सैंपल लेने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल जिला प्रशासन ने फैक्ट्री और उससे जुड़े तीन गोदामों को सील कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, यह सारा गोरखधंधा ‘मामन अग्रवाल’ नामक व्यापारी द्वारा संचालित किया जा रहा था। मानसून के साथ किसान खेतों में जुट जाते हैं और ऐसे समय में खाद की आवश्यकता सबसे अधिक होती है। इसका फायदा उठाकर व्यापारी इस बार भी किसानों को ठगने की तैयारी में था।

लेकिन इस बार सूरजपुर के तेजतर्रार कलेक्टर को समय रहते सूचना मिल गई और उन्होंने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया।

इस कार्रवाई में सूरजपुर की एसडीएम शिवानी जायसवाल भी शामिल रहीं। उन्होंने क्या कहा, आइए सुनते हैं…



*लाइन पट्टी*

* नकली खाद बनाने वाली फैक्ट्री पर प्रशासन का छापा
* 9,000 खाली बोरे बरामद, 450 भरी हुई बोरियों को जब्त किया गया
* नकली खाद के सैंपल लिए गए
* सूरजपुर के जयनगर में की गई बड़ी कार्रवाई
* तीन गोदाम और एक फैक्ट्री को सील किया गया
* दानेदार सुपर फॉस्फेट को DAP के नए बोरे में भरकर की जा रही थी आपूर्ति
* मार्बल का चूरा बरामद, जिसे पोटाश में मिलाया जा रहा था
* सरगुजा ज़िले की सहकारी समितियों तक नकली DAP पहुंचने की आशंका
* प्रशासन जल्द ही समितियों से DAP और पोटाश के सैंपल लेगा

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *