सूरजपुर खबर छत्तीसगढ़ 29
स्लग- महिला प्रधान आरक्षक ने लगाया टी आई पर आरोप ,, मिली जानकारी के अनुसार महिला प्रधान आरक्षक का सार्वजनिक डांस का विडियो वायरल होने से सस्पेंड हुई थी व पुत्र पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही किए जाने से थी नाराज इसी से झुब्ध हों शिकायत कराई है दर्ज
लोकेशन – सूरजपुर
दिनांक – 05/03/2025

एंकर – जिले के पुलिस महकमे से एक खबर निकल कर सामने आ रही है,,जहां रक्षित केंद्र में पदस्थ महिला प्रधान आरक्षक को पुर्व में सस्पेंड किए जाने से नाराज़ हो रामानुजनगर थाना प्रभारी के उपर प्रताड़ित किए जाने व गलत नियत रखने का आरोप लगाया है,,जहां एडिशनल एसपी ने कहा कि मामले में जांच टीम गठित कर जांच की जाएगी,,दरअसल महिला प्रधान आरक्षक को पुर्व में ड्यूटी के दौरान पुलिस सिविल कोड के उल्लंघन के मामले में सस्पेंड किया गया था और उसके पुत्र के उपर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गई थी,,जहां इन्ही बातों को झुठा बताते हुए महिला प्रधान आरक्षक ने बदनियती व द्वेषवश कार्यवाही किए जाने का आरोप लगा प्रताड़ना की शिकायत एसपी आफिस में की है,, जहां एडिशनल एसपी संतोष महतो ने बताया कि महिला प्रधान आरक्षक ने शिकायत की है जिसकी जांच हेतु विशाखा कमेटी को भेजा गया है जांच में जों तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्यवाही की जाएगी,,वही इस मामले में शिकायतकर्ता महिला प्रधान आरक्षक से उनका पक्ष जानने कि बार बार कोशिश की गई लेकिन महिला प्रधान आरक्षक ने नतो फोन उठाना जरूरी समझा और नहीं हमारे संवाददाता से मिलना जरूरी समझा आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया यह तो वही जाने,,,,
बाइट – संतोष महतो,,एडिशनल एसपी सूरजपुर
