सूरजपुर खबर छत्तीसगढ़ 29
मकर संक्रांति में “एक पेड़ मां के नाम” एस ई सी एल भटगांव में आयोजित किया गया वृक्षारोपण कार्यक्रम,, मुख्य अतिथि रहे नवपदस्थ महाप्रबंधक दिलीप बोबडे,,
भटगांव – – – सूरजपुर जिले के कोयलांचल क्षेत्र कहे जाने वाले एस ई सी एल भटगांव के विद्युत उपकेंद्र में एक पेड़ मां के नाम पर मुख्य अतिथि महाप्रबंधक दिलीप बोबडे ने वृक्षारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत किए, और कार्यक्रम की अध्यक्षता बी आर विश्नोई ने की,
महाप्रबंधक ने बताया पेड़ का महत्व –

कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में महाप्रबंधक ने कहा कि आज जो कार्यक्रम हुआ वो कल को होना था,
कबीरदास जी का दोहा है “काल करे सो आज कर, आज करे सो अब” “पल में प्रलय होएगी, बहुरी करेगा कब” हमें काम को कभी भी कल पर नहीं टालना चाहिए, हमें हमेशा समय रहते ही काम को पूरा कर लेना चाहिए इसी तर्ज पर मैं काम करता हु, आप सब
भी इसी तरीके से काम करे काम हमारा और आसान
हो जाएगा ,हमें कल पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा,एक
पौधा लगाना और उसकी देख भाल भी करनी होगी
तभी आगे जा कर जब वो पौधा पेड़ बनेगा वो हमें
फल और छाया देगा,भारत सरकार द्वारा भी वृक्षारोपण करने का कार्य देश में युद्ध स्तर से किया जा रहा हमें भी सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों को आगे बढ़ाना है साथ ही “अभय देव के पहल से आयोजित इस वृक्षारोपण कार्यक्रम की तारीफ करते हुए कहा कि वृक्षारोपण का कार्यक्रम आगे भी होता रहे मैं आप सभी से यही आग्रह करता हु कि पौधा लगाओ और आने वाले अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करो मैने जो पौधा लगाया है उस पर मेरा नाम का बोर्ड लगाओ मैं जब तक यहां हु मैं अपने लगे पौधे और भी लगे पौधे को बढ़ते देखना चाहता हु और मैं भी लगाए पौधे की देखभाल करूंगा आप सब भी देखरेख करे और सभी का आभार व्यक्त कर महाप्रबंधक ने अपना उद्बोधन समाप्त किया
वही वृक्षारोपण कार्यक्रम के आयोजनकर्ता अभय देव ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र एस ई सी एल भटगांव का मुख्य केंद्र है विद्युत उपकेंद्र का कायाकल्प कराने के बाद कुछ जमीन बच गई थी उसका उपयोग किसी अच्छी जगह हो उसके लिए मैं वृक्षारोपण करने का सोचा मैने अपनी मां के नाम से एक पेड़ लगाया और “एक पेड़ मां के नाम”से शुरुआत की जिसे मैं आप सब के सहयोग से आने वाले समय में एस ई सी एल की अधिग्रहण की हुई भूमि है जिसमें वर्तमान में कोई काम नहीं हो रहा, भटगांव के महाप्रबंधक जी के साथ मिलकर हम और बेहतर आगे करेंगे, महाप्रबंधक जी को मैंने जब बताया वृक्षारोपण के विषय में उन्होंने इसे तत्काल करने को कहा उन्होंने अपने उद्बोधन में भी कही है ये सब बाते,
कार्यक्रम में मंच संचालन शोभित विनायक ने किया
कार्यक्रम की अध्यक्षता आर विश्नोई उपक्षेत्रीय प्रबंधक भटगांव ने की, कार्यक्रम में गिरीश कुमार राय उपक्षेत्रीय प्रबंधक जगरनाथपुर,मनोज अग्रवाल प्रबंधक पर्यावरण,अजय कुमार क्षेत्रीय प्रबंधक ( वि. एवं यांत्रिकी),अरुण कुमार क्षेत्रीय प्रबंधक,एच सानू क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक,अखिलेश कुमार खान प्रबंधक भटगांव, सी आर सिद्दार, सुरक्षा अधिकारी भटगांव,पी के जैन खान अभियंता भटगांव,प्रियांश चौरसिया खान अभियंता महान (ओ सी पी), संघ प्रतिनिधि दिलीप मंडल,जगरनाथ शर्मा,सचिन कुमार,हरेंद्र सिंह,राजेंद्र सिंह,के के विश्वकर्मा उपस्थित रहे
