छत्तीसगढ़ का बजट 2026-27 राज्य की अर्थव्यवस्था को स्थिरता से विकास की ओर ले जाने वाला होना चाहिए,सीए हिमांशु अग्रवाल,,,
सूरजपुर जिले के सीए हिमांशु अग्रवाल से मिली जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ 2026,2027 बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में मेरी राय है कि इस बजट में लोक-कल्याण के साथ-साथ वित्तीय अनुशासन और राजस्व सुदृढ़ीकरण पर समान जोर दिया जाना आवश्यक है।”
कृषि क्षेत्र राज्य की रीढ़ है। बजट में किसानों के लिए प्रत्यक्ष लाभ योजनाओं, सिंचाई परियोजनाओं और कृषि-इन्फ्रास्ट्रक्चर पर खर्च बढ़ाया जाना चाहिए, ताकि कृषि आय टिकाऊ रूप से बढ़ सके, न कि केवल सब्सिडी आधारित रहे।
MSME और उद्योग के संदर्भ में, राज्य को GST अनुपालन को सरल बनाने, ब्याज सब्सिडी, और कैपिटल सब्सिडी जैसी व्यावहारिक राहत देनी चाहिए। इससे रोजगार सृजन के साथ-साथ टैक्स बेस भी विस्तृत होगा।
राजकोषीय दृष्टि से, बजट में राजस्व घाटे को नियंत्रित रखते हुए पूंजीगत व्यय (Capital Expenditure) को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। सड़क, लॉजिस्टिक्स, बिजली और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर पर किया गया खर्च दीर्घकाल में राज्य की आय बढ़ाने में सहायक होगा।
स्वास्थ्य और शिक्षा पर व्यय को मात्र सामाजिक खर्च नहीं बल्कि Human Capital Investment के रूप में देखा जाना चाहिए। स्किल-डेवलपमेंट और रोजगार-उन्मुख शिक्षा पर विशेष प्रावधान आवश्यक हैं।
